गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में स्थित अतिवीर हाइटेक प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री से लोहे और तांबे का प्लेट चोरी करने के मामले में फैक्ट्री के दो कर्मियों को पकड़ा गया है जबकि एक कर्मी फरार है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में फैक्ट्री के सुपरवाइजर पचंबा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी विनोद पाठक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरो निवासी ओभीलाल एवं धनबाद जिले के मनियाडीह चिना पहाड़ी निवासी अनिल मुर्मू को सोमवार को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं चोरी में शामिल एक अन्य फैक्ट्री कर्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधोड़ा निवासी मो नसीम फरार है। पुलिस फरार आरोपी मो नसीम क...