Gridih News: अतिक्रमण पर झारखंडधाम में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर
गिरडीह, सितम्बर 10 -- Gridih News: झारखंडधाम। सूबे के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सह बाबा नगरी झारखंडधाम में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर दूसरे दिन बुधवार को भी गरजा। खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रस्ट की जमीन पर बने निजी मकानों, दुकानों और झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने की कार्रवाई जारी रही। कार्रवाई को लेकर पूरे क्षेत्र में दिनभर प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। बताया गया कि झारखंडधाम में कुल 197 दुकान-मकान अतिक्रमण की जद में हैं। इनमें से 103 दुकानों और मकानों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटानेवालों के निर्माण को बुधवार को ध्वस्त किया गया, जबकि शेष अतिक्रमणकारियों को भी नोटिस देने की प्रक्रिया जारी रही। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया कि ट्रस्ट की जमीन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.