Gridih News: अटका दुर्गा पूजा मेला परिसर के ऊपर हाईटेंशन तार बना खतरा
गिरडीह, अक्टूबर 10 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। 11 अक्टूबर से कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा शुरू हो जाएगा। पूजा को व्यवस्थित तरीके से मनाने को लेकर प्रशासन लाख दावा कर ले, मगर जमीनी हकीकत कुछ और है। बगोदर प्रखंड के अटका में दुर्गा पूजा परिसर और मेला स्थल के ऊपर से हाईटेंशन बिजली का तार गुजरा हुआ है, लेकिन सुरक्षा गार्ड वायर नहीं लगाया गया है। ऐसे में तार टूटकर गिरने से जान-माल के भारी नुकसान की आशंका बनी हुई है। शांति समिति की बैठक में भी पूजा कमेटी ने सुरक्षा गार्ड वायर लगाने की मांग उठाई थी। अधिकारियों ने आश्वासन तो दिया था, लेकिन 5 दिन बाद भी स्थिति जस की तस है। यह भी पढ़ें- Gridih News: दुर्गा पूजा से पहले एनएच के गड्ढे की मरम्मत शुक्रवार को झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य सह बगोदर विधानसभा नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने पूजा स्थल का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.