गिरडीह, जुलाई 2 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के खरगडीहा पंचायत अंतर्गत खेदुआडीहा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मृतक के पिता कारु तुरी के लिखित आवेदन पर जमुआ थाना कांड संख्या 193/2026 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान में जुट गई है आवेदन के अनुसार, देवरी थाना क्षेत्र के सिकरूडीह निवासी कारू तुरी के 24 वर्षीय पुत्र छोटी तुरी 30 जून को प्रतापपुर स्थित अपनी बहन निशा देवी के घर से अपने जीजा मेघलाल तुरी की मोटरसाइकिल (JH11AD-0199) से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे खेदुआडीह मोड़ से लगभग 300 मीटर आगे चतरो रोड के समीप तेज रफ्तार एवं लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर...