गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग स्थित कंदाजोर गांव के समीप सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक फाइनेंस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रितेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रितेश कुमार सड़क से गुजर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जमुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस मामले की जांच करते हुए टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...