गिरडीह, अक्टूबर 23 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के मास्टर जलसहियाओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समाहरणालय सभागार में हुआ। जिसकी अध्यक्षता कर रही डीडीसी स्मृता कुमारी ने कहा कि मास्टर जलसहिया पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती हैं। सरकार की योजनाओं को जमीन स्तर पर क्रियान्वयन करने तथा आम ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण लेने की सलाह दी ताकि अपने-अपने क्षेत्र के सभी जलसहिया को सरकार की महत्वाकांक्षी मिशन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दे सकें और उनका क्षमतावर्धन कर सके। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने जलसहिया को उनके कार्य एवं दायित्व क...