Gridih News: अगवा नाबालिग पांच घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, अक्टूबर 29 -- पांच घंटे में नाबालिग बरामद Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड अंकित होने के महज पांच घंटे के भीतर अगवा नाबालिग को बरामद कर लिया है। बेंगाबाद थाना के एसआई विजय मंडल ने गिरिडीह के पहाड़पुर से आरोपी छोटू हाड़ी के साथ नाबालिग को बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 192/2026, धारा 96/137(2) बीएनएस से जुड़ा है। बताया जाता है कि नाबालिग नौवीं कक्षा की छात्रा है। वह बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा पंचायत के एक गांव की रहने वाली है। छात्रा शाम 5 बजे महेशमुंडा में आयोजित मेला घूमने की बात कहकर घर से निकली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.