Gridih News: अंबेडकर आवास के नाम पर राशि हड़पने का आरोप
गिरडीह, अगस्त 29 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत के कुंडलोहारी गांव में आवास मरम्मत के नाम पर अंबेडकर आवास योजना की स्वीकृति दिलाकर राशि गबन करने का एक मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले को लेकर भुक्तभोगी महिला ने गुरुवार को गांडेय बीडीओ निशात अंजुम को आवेदन देकर जांच और राशि वापस कराने की मांग की है। बीडीओ को दिए आवेदन में प्रखंड के कुंडलोहारी गांव निवासी पिंकी टुडू (पति छोटेलाल मुर्मू) ने कहा है कि पंचायत के ही एक व्यक्ति ने मेरे गरीब व अशिक्षित आदिवासी महिला होने का फायदा उठाते हुए मेरे नाम से आवास मरम्मति की बात कहकर मेरे नाम से अंबेडकर आवास स्वीकृत कराकर सारी राशि की निकासी कर ली है। इस बीच आवास मरम्मति के नाम पर मात्र 20,000 बीस हजार रुपए दिया। शेष एक लाख दस हजार राशि हड़प ली। पीड़िता ने कहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.