गिरडीह, सितम्बर 8 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय में सोमवार को एक तैयारी बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया सुनीता देवी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह-सह-श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पंचायत सचिवालय छोटकी खरगडीहा में किया जाएगा। यह सभा दिवंगत उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संस्थापक सचिव डॉ. एमपी परमेश्वरन की स्मृति में आयोजित की जाएगी। सभा की सफलता को लेकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। तैयारी बैठक में मुख्य रूप से निवर्तमान मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा, विश्वनाथ रजवार, अनुराधा वर्मा, कंचन वर्मा, कुमारी प्रतिमा स्वराज,...