Gridih News: अंडर-23 और सीनियर टीम का फिटनेस कैंप 23 अगस्त से
गिरडीह, अगस्त 20 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में अंडर-23 और सीनियर टीम के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी संघ के सचिव एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी संतोष तिवारी ने दी। यह फिटनेस कैंप 23 अगस्त से गिरिडीह कॉलेज ग्राउंड में सुबह 6 बजे से शुरू होगा। कैंप में राज्य स्तर पर खेल चुके कोच प्रेम सिंह खिलाड़ियों को फिटनेस के गुरु मंत्र सिखाएंगे। संतोष तिवारी ने बताया कि कैंप में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जो गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ में सत्र 2025-26 के लिए पंजीकृत हैं। सभी खिलाड़ियों को अपने पंजीकरण संबंधी कागजात के साथ कैंप में उपस्थित होना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के किसी भी खिलाड़ी को कैंप में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। संघ ने सभी पंजीकृत खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.