नई दिल्ली, जुलाई 26 -- What Is Graveyard Dating: किसी के साथ भी डेट पर जाना हो तो दिमाग में सबसे पहला ख्याल किसी कैफे, रेस्टोरेंट या फिर पार्क का आता है। इन जगहों पर जाकर खाने के लिए कुछ ऑर्डर कर लेते हैं और खाते-खाते बातचीत भी हो जाती है। आमतौर पर कपल्स यही करते हैं लेकिन Gen-Z अब इसे पसंद नहीं कर रहे। उन्हें पार्क, कैफे और रेस्टोरेंट की भीड़, घूरती हुई नजरों और शोर से दूर सन्नाटे में यानी कब्रिस्तान में बात करना पसंद आ रहा है। इसी को ग्रेवयार्ड डेटिंग कहा जा रहा है। चलिए आपको इस नए डेटिंग ट्रेंड के बारे में विस्तार से बताते हैं और जानेंगे कि आखिर क्यों ये युवाओं के बीच फेमस हो रहा है।क्या है ग्रेवयार्ड डेटिंग का मतलब? ग्रेवयार्ड का सीधा मतलब आप कब्रिस्तान समझ चुके होंगे, जहां पर लोगों को मरने के बाद दफनाया या फिर जलाया जाता हो। सुनने मे...