नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- HMD तेजी से अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। खबर है कि अब ब्रांड एक ऐसा बेसिक फ्लिप फोन ला रहा है, जिसमें GPS के साथ SOS फीचर का सपोर्ट भी मिलेगा। हम बात कर रहे हैं HMD 2320 Flip 4G की। एक्स पर टिप्स्टर smashx_60 ने एक नए लीक में इस फोन के बारे में जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि देखने में इसका डिजाइन काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए नोकिया 2360 फ्लिप जैसा होगा। इन दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर नेटवर्क सपोर्ट का हो सकता है। नोकिया 2360 फ्लिप केवल 2G GSM नेटवर्क तक ही सीमित है। लेकिन लीक के अनुसार, अपकमिंग HMD 2320 फ्लिप फोन 4G LTE Cat 4 को सपोर्ट करता है। इससे क्या फायदा होगा और फोन में और क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए बताते हैं...HMD 2320 Flip 4G की खासियत गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, टिप्स्टर ने यह भी कहा कि...