नई दिल्ली, अगस्त 23 -- Weekly 5 Sarkari Naukri 2026 List: यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बड़ी खुशखबरियां लेकर आया है। बैंक,IBPS, BPSC, राज्य लोक सेवा आयोग और अदालतों में कुल मिलाकर 48,000 से भी अधिक रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है या जल्द शुरू होने वाली है। अगर आप ग्रेजुएट हैं, बीएड किया है या कंप्यूटर में डिप्लोमा रखते हैं, तो आपके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में करियर बनाने का यह बेहतरीन अवसर है। आइए जानते हैं इस हफ्ते की 5 सबसे बड़ी सरकारी भर्तियों का पूरा ब्योरा।BPSC TRE 4 Recruitment: बिहार शिक्षक भर्ती 2026 बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE 4.0) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य भर के सरकारी स्कूलों में कुल 32,388 रिक्त पदों पर शिक्षकों की नि...