Govardhan Puja 2026 Muhurat: गोवर्धन पूजा के लिए 43 मिनट की ये अवधि सबसे शुभ, जानें मुहूर्त
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Govardhan puja 2026 muhurat: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन इस बार दो दिन अमावस्या तिथि होने के कारण गोवर्धन पूजा 10 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन गोवर्धन महाराज, गौ माता और गोवर्धन पर्वत की पूजा और परिक्रमा करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र देव के अहंकार को तोड़ने और उनके प्रकोप से गोकुलवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाया था। जिसके नीचे मनुष्य, पक्षी और जानवरों तक ने आश्रय लिया था। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर रखा था। अंत में इंद्रदेव को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण ने क्षमा मांगी। कहते हैं तभी से गोवर्धन पूजा मनाने की परंपरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.