नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- 2025 mein Govardhan puja kitne tarikh ko hai: हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। यह दीवाली के अगले दिन पड़ता है। लेकिन इस बार अमावस्या तिथि दो दिन होने के कारण गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है। कुछ का कहना है कि गोवर्धन पूजा 21 अक्टूबर को है और कुछ 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का पर्व होने की बात कह रहे हैं। अगर आप भी गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर कंफ्यूजन में हैं, तो जानें ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय से कब मनाना उत्तम रहेगा गोवर्धन पूजा का पर्व। गोवर्धन पूजा कब मनाना रहेगा उत्तम: शास्त्रों के अनुसार, गोवर्धन पूजा सदैव कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाना उत्तम माना गया है। इस बार प्रतिपदा तिथि 21 अक्टूबर की शाम को प्रारंभ हो रही...