गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: हरीश उपाध्याय गोरखपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को लेकर जारी व्हाट्सएप संदेश इन दिनों कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप समूहों में वायरल हो रहे फेस रिकॉग्निशन आधारित हाजिरी के निर्देशों के अनुसार अब तय समय से 30 मिनट या उससे पहले कार्यालय पहुंचकर हाजिरी लगाने पर उपस्थिति अमान्य हो जाएगी। वहीं, ड्यूटी समाप्त होने के तीन घंटे बाद क्लॉक-आउट करने पर कर्मचारी को 'संदिग्ध' मानते हुए अनुपस्थित घोषित किया जा सकता है।

नए निर्देशों के प्रभाव अगस्त से फेस रिकॉग्निशन के आधार पर वेतन निर्धारण की तैयारी के बीच जारी इन निर्देशों को लेकर कर्मचारियों का कहना है कि समय से पहले पहुंचने और देर रात तक काम करने जैसी परिस्थितियां भी अ...