Gorakhpur News: 826 मोबाइल बरामद, 1.49 करोड़ के फोन मालिकों को लौटाए
गोरखपुर, सितम्बर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी में गोरखपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने 11वें चरण में 826 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 49 लाख एक हजार 394 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस की प्रेसवार्ता पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी निमिष पाटील ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान एएसपी अरुण कुमार एस मौजूद रहे। एसपी सिटी ने बताया कि मोबाइल गुम या चोरी होने के बाद संबंधित थाने से उसका विवरण सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराया जाता है। मोबाइल दोबारा किसी नेटवर्क पर सक्रिय होने पर पोर्टल से उसकी ट्रेसबिलिटी डिटेल मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.