गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर एक महिला के नाम पर 8.50 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराकर रकम हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता को न तो लोन की रकम मिली और न ही तेल निकालने और मसाला पीसने की मशीन। महिला की शिकायत पर कैंट पुलिस ने तत्कालीन बैंक मैनेजर, एक फर्म के संचालक और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। गोरखनाथ क्षेत्र के जमुनहिया बाग टोला चक्सा हुसैन निवासी सदरून निशा के मुताबिक वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात तिवारीपुर क्षेत्र के अधियारीबाग उत्तरी निवासी संतोष सोनकर से हुई थी। नवंबर 2021 में उसने प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत बेरोजगार महिलाओं को कम ब्याज पर लोन मिलने क...