गोरखपुर, सितम्बर 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र शाहपुर के कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा 60 परिवारों ने 27 घंटे बिना बिजली पानी के गुजार कर चुकाया। सोमवार शाम करीब चार बजे बिजली गुल हुई जो मंगलवार देर शाम करीब सात बजे बहाल हुई। इधर कुछ ही देर बाद घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। मंगलवार को दिन में भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोग पेयजल और अन्य कार्यों के लिए पानी को तरस गए। लोगों ने पीने का पानी तो खरीद लिया लेकिन घर की अन्य जरुरतों के लिए पानी के लिए काफी परेशानी हुई। दरअसल अभय नंदन गली में सोमवार शाम करीब चार बजे बिजली का पोल टूट गया। तार भी टूट गए। इससे करीब 60 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारी मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे तक आपूर्ति बहाल होने की...