गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। त्योहारों के मद्देनजर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। एआरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार को पहले दिन बाघागाड़ा, जीरो प्वाइंट, कालेसर और सहजनवां में कार्रवाई करते हुए 53 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान करीब दो लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...