Gorakhpur News: 51 पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। श्री रामकृष्णपुरम सेवा समिति पादरी बाजार के तत्वावधान में रविवार को 'एक वृक्ष मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 51 फलदार एवं उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद सरिता यादव, सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह तथा पार्षद प्रतिनिधि सुधीर यादव ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक हरिशंकर मल्ल, अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, रेंजर अखिलेश कुमार तिवारी, भागवत सिंह, राजकुमार ठाकुर आदि कॉलोनीवासी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: लेक सिटी क्लब ने मेहरागांव में किया पौधरोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.