Gorakhpur News: 477 किग्रा साबुत काली मिर्च सीज, जांच के लिए लिया नमूना
गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, गोरखपुर की टीम ने गुरुवार को मोहनलालपुर, नाले के पास (थाना- तिवारीपुर) स्थित एक गोदाम परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के संदेह के आधार पर भंडारित लगभग 477 किलोग्राम साब़ुत काली मिर्च (अनुमानित कीमत 3,33,900 रुपये) को अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया। मिली सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय, अरुण कुमार मिश्र, नागेन्द्र एवं नरेन्द्र की संयुक्त टीम ने मोहनलालपुर, नाले के पास गोदाम का औचक निरीक्षण किया। मौके पर प्रतिष्ठान के विक्रेता/मालिक नीरज कुमार मद्धेशिया (पुत्र दानी प्रसाद) मौजूद रहे। अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर सके। अधिकारियों को सूचना मिली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.