गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में स्थापित 4460 दुर्गा प्रतिमाओं में से गुरुवार सुबह 10 बजे तक 4000 का विसर्जन हो चुका था। शेष प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। राजघाट समेत सभी प्रमुख विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी देर रात तक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। घाटों पर सीसी कैमरों से निगरानी के साथ बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की। जिले में स्थापित कुल प्रतिमाओं में शहरी क्षेत्र की 1430 प्रतिमाएं शामिल हैं। इनमें से गुरुवार सुबह तक 1133 प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था। शेष प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 20 घंटे की शोभायात्रा के बाद दक्ष...