गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परिसर के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है। विवि में कुलपति प्रोफेसर डॉ. के रामचंद्र रेड्डी के निर्देश पर विवि में हाई क्वालिटी के 300 बुलेट कैमरे लगाए जा रहे हैं। विवि प्रशासन के अनुसार यहां प्रतिदिन मरीज इलाज के लिए आते हैं। साथ ही यहां छात्र, शिक्षक, कर्मचारियों का आना जाना रहता है। ऐसे में परिसर की सुरक्षा को ठीक करने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। कैमरे विवि के मुख्य गेट, अस्पताल भवन, ओपीडी, शैक्षणिक ब्लॉक, प्रशासनिक भवन, छात्रावास, फार्मेसी, लाइब्रेरी, पैथोलॉजी, कुटिया समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे।

सीसीटीवी कैमरों से होगी परिसर की निगरानी यह आधुनिक कैमरे लंबी ...