गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के 80 करोड़ रुपये के म्यूनिसिपल बॉन्ड को लेकर अब 30 सितंबर तक सेबी में पंजीकरण पूरा कराने की समयसीमा अहम हो गई है। तय समय में पंजीकरण नहीं हुआ तो बॉন্ড के लिए जुटाए गए दस्तावेज और वित्तीय अभिलेखों की प्रक्रिया दोबारा करनी पड़ सकती है। इसी समयसीमा को देखते हुए बॉन्ड कंसलटेंट, मर्चेंट बैंकर्स और लॉ फर्म राज रानी भल्ला के प्रतिनिधियों की टीम नगर निगम में लगातार दस्तावेजों की जांच, प्रमाण पत्रों के संकलन और कमियों को दूर करने में जुटी है। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: एक अक्तूबर होगा निगम की वित्त एंव संविदा समिति के रिक्त पद का चुनावलगातार काम कर रही टीम सोमवार को बॉन्ड कंसलटेंट अनुराग अरुण, मर्चेंट बैंकर्स एके कैपिटल के सचिन झा, टिप्सन के निखिल और लॉ फर्म राजरानी भल्ला ...