गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के द्वारा किए गए निरीक्षण में चौरी-चौरा के चार माध्यमिक विद्यालयों में कई कमियां मिलीं। इनमें श्री महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, श्री गंगा प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज, नेहरू स्मारक बालिका इंटर कॉलेज और श्री गंगा प्रसाद स्मारक बालिका इंटर कॉलेज शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: लापरवाही पर 300 निजी स्कूलों को नोटिस, 31 प्रधानाचार्यों का रोका वेतनविद्यालयों में कमियाँ श्री गंगा प्रसाद स्मारक बालिका इंटर कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्या गीता सिंह के पिछले छह माह के रिकॉर्ड में करीब 29 बार एक-एक दिन की मेडिकल लीव दर्ज मिली। निरीक्षण के दौरान इन छुट्टियों के ऑनलाइन आवेदन का संतोषजनक साक्ष्य नहीं मिलने पर डीआईओएस ने उनका नियमित वेतन अग्रिम आदेश त...