गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र टाउन हॉल से जुड़े करीब 2500 उपभोक्ताओं को गुरुवार को करीब आठ घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति बाधित हुई, जो रात नौ बजे तक बहाल नहीं हो सकी। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से इनवर्टर जवाब दे गए, घरेलू उपभोक्ताओं को भी उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं बड़े प्रतिष्ठानों को जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। टाउन हॉल उपकेंद्र से करीब 2500 व्यावसायिक और घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। सुबह बिजली कटने के बाद बाजार क्षेत्र के दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों का कामकाज प्रभावित हो गया। कई प्रतिष्ठानों में जनरेटर का सहारा लेना पड़ा, जिससे अतिरिक्त खर्च भी बढ़ गया。 यह भी पढ़ें- Basti News: अमहट फीडर पर पहुंचे नाराज उपभोक्ता...