Gorakhpur News: 25 शीशी देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। भीटी रावत बाजार के हरपुर रोड पर शुक्रवार को आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर एक युवक को 25 शीशी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक विपिन कुमार राय के संयोजन में टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम पुत्र नकुल अग्रहरी निवासी सहजनवा के रूप में हुई है। संयुक्त टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.