Gorakhpur News: 24 हजार उपभोक्ताओं की तीन घंटे कटी रही बिजली
गोरखपुर, जुलाई 21 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र रुस्तमपुर, रानीबाग और टाउनहाल से जुड़े करीब 24 हजार उपभोक्ताओं की बिजली तीन घंटे तक बाधित रही। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई। वहीं बिलंदपुर फीडर से जुड़े करीब सौ घरों की बिजली भी छह घंटे तक गुल रही। जानकारी के अनुसार, शाम करीब चार बजे विद्युत उपकेंद्र रुस्तमपुर, रानीबाग और टाउनहाल की आपूर्ति बंद हो गई, जिसके कारण करीब 24 हजार घरों की बिजली ठप हो गई। देर शाम करीब सात बजे बिजली बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद भी पुराने रुस्तमपुर क्षेत्र में देर रात तक बिजली संकट बना रहा。
बिलंदपुर फीडर में समस्या विद्युत उपकेंद्र तारामंडल के बिलंदपुर फीडर से जुड़े 250 केवीए के एक ट्रांसफार्मर में सोमवार सुबह 10 बजे खराबी आ गई, जिससे उससे जुड़े करीब सौ घरों की बिजली ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.