गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर के राजघाट में आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद धराशायी होने के अलावा बीते 24 घंटे में जिले में दो अन्य स्थानों पर भी घटनाएं हुईं। पीपीगंज में अस्पताल पर बिजली गिरी, वहीं शनिवार को चौरीचौरा में आकाशीय बिजली ने एक भैस की जान ले ली थी।नगर पंचायत पीपीगंज में गोरखपुर-सोनौली हाईवे के किनारे स्थित जीवन हॉस्पिटल पर रविवार को दोपहर में बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से अस्पताल की छत पर लगी पानी की टंकी, पाइप, सीढ़ी तथा छत का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा कई बिजली उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा। आकाशीय बिजली गिरने के समय अस्पताल में कई लोग मौजूद थे लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- गोड्डा समेत संथाल परगना में वज्रपात का खतरा अचानक हुई इस घटना से अस्पता...