Gorakhpur News: 22 एकड़ के सुमेर सागर का होगा सीमांकन, हटेंगे अतिक्रमण
गोरखपुर, नवम्बर 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय महानगर के सुमेर सागर पोखरे को उसके मूल स्वरूप में लौटाने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में जिला पर्यावरण समिति की बैठक में पहल हुई है।
पोखरे के सीमांकन और संरक्षण की तैयारी करीब 22 एकड़ में फैले इस ऐतिहासिक पोखरे के मूल क्षेत्रफल, सीमांकन और अतिक्रमण की स्थिति की जांच कराई जाएगी। नगर निगम ने पोखरे के आसपास जमा कूड़ा-कचरा पिछले दिनों हटवाया, अब प्रदूषित पानी के स्रोतों और जल गुणवत्ता की जांच भी कराएगा। इसके आधार पर पोखरे के संरक्षण और पुनर्जीवन की कार्ययोजना तैयार होगी। जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक में सुमेर सागर पोखरे के पर्यावरणीय संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और पुनर्जीवन पर गंभीरता से विचार हुआ। नगर निगम ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.