गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। जेसीआई मिडटाउन द्वारा जीडी गोयनका स्कूल, तारामंडल के सहयोग से सुबह 8 बजे 201 फीट की तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किया। रैली में 201 फीट के तिरंगे झंडे को सभी बच्चे पकड़े हुए चल रहे थे। जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के अध्यक्ष सीए सौरभ अग्रवाल, सचिव किशन अग्रवाल और चेयरपर्सन तान्या जायसवाल की प्रमुख भूमिका रही। जीडी गोयनका स्कूल की ओर से राजू जायसवाल एवं अर्चना प्रधान ने सहभागिता की। कार्यक्रम निदेशक हर्षिता, श्वेता, चंदन, प्रतीक, अर्चना और पूजा ने व्यवस्था को संभाला। मीडिया प्रभारी विकास स्वरूप ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां जारी रखने पर जोर दिया जएागा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: वंदे मातरम के जयघोष से गूंजा नवाबगंज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...