गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: जगदीशपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। आबकारी विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में छापेमारी कर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आबकारी निरीक्षक अर्पित शुक्ला के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में करीब 300 किलोग्राम लहन भी नष्ट कराया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...