Gorakhpur News: 20वीं जिला स्तरीय आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप कल
गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में 20वीं जिला स्तरीय आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 30 अगस्त को आरपीएम एकेडमी, ग्रीन सिटी, गोरखनाथ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता ऑल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ उत्तर प्रदेश से संबद्ध है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि आरपीएम एकेडमी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन अजय शाही होंगे, जबकि डायरेक्टर अरिहंत शाही विशिष्ट अतिथि रहेंगे।समापन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह विशिष्ट अतिथि होंगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता क्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.