गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रवेश के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वर्ष 1976 बैच के छात्रों ने स्वर्ण जयंती समारोह मनाया। इस मौके पर बीआरडी के पूर्व छात्रों ने अपने पुराने संस्थान को याद किया। मरीजों की सुविधा के लिए छह व्हीलचेयर भेंट कीं। गोल्डन जुबली राघवंश सोसाइटी द्वारा 23 और 24 अक्तूबर को निजी रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में पुरातन छात्रों ने पुराने दिनों की यादें साझा कीं। समारोह में 1976 बैच के छात्रों ने अपने पूर्व शिक्षकों को सम्मानित आयोजन में सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. गिरिराज शरण, उपाध्यक्ष डॉ. सुरहीता करीम, डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. एमपी मल्ल और डॉ. मंजू केडिया सहित कार्यकारिणी के सदस्यों की अहम भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: साहिबगंज कॉलेज के प...