Gorakhpur News: 18 लाख के लेनदेन विवाद में महिला को कुचलने की कोशिश
गोरखपुर, सितम्बर 10 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन की बिक्री को लेकर चल रहे विवाद में महिला को वाहन से टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है। हादसे में जंगल धूषण गांव के ककरहिया टोला निवासी मीरा देवी के सिर, हाथ और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने बुधवार को मोहनपुर निवासी प्रापर्टी डीलर प्रमोद कुमार निषाद के खिलाफ केस दर्ज किया। मीरा देवी के मुताबिक, वह 30 अगस्त की रात थाने में बैठे अपने बेटे बैजनाथ से मिलने जा रही थीं। भट्ठा चौराहे से आगे वह ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान प्रमोद कुमार निषाद वाहन लेकर पहुंचे और उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि घटना के बाद वह वाहन लेकर फरार हो गए। घायल मीरा देवी को इलाज के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.