गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महानगर में अलग-अलग पर स्थापित 17 अर्धभूमिगत कचरा पात्रों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्राइवेट फर्म ने कचरा पात्रों से संबंधित सफाई उपकरण, अभिलेख, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सामग्री नगर निगम का हस्तानान्तरित कर दिया है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के मुताबिक, कचरा पात्रों से कचरे की समय पर निकासी और साफ-सफाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी नगर निगम एक अक्तूबर से ही उठा रहा है। इन अर्धभूमिगत कचरा पात्रों की उम्र तकरीबन 20 साल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...