गोरखपुर, नवम्बर 1 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। गोरखपुर में रविवार यानी एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। इसके लिए छह क्रय एजेंसियों के 161 केंद्रों को मंजूरी दी गई है। इस बार कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। कॉमन धान के समर्थन मूल्य में पिछले वर्ष की तुलना में 72 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिले के लिए 1.90 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: धान खरीद के लिए आठ नए क्रय केंद्र बनाए गएखरीद केंद्र और धान खरीद का लक्ष्य जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरविन्द कुमार दुबे के मुताबिक, खाद्य विभाग के 48, पीसीएफ के 49, पीसीयू के 40, यूपीएसएस के 20, मंडी के तीन और भारतीय खाद्य निगम का 01 क्रय केंद्र बना है। धान खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी 202...