गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को अब निजी वाहनों के लिए मात्र 1500 रुपये में वार्षिक टोल टैक्स पास मिलेगा। पहले इसके लिए 4200 रुपये खर्च करने पड़ते थे। नई व्यवस्था एक नवंबर से लागू हो गई है। इस सुविधा के तहत कार, जीप और वैन से संबंधित टोल प्लाजा को असीमित बार पार किया जा सकेगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से टोल प्लाजा को भेजे गए पत्र के अनुसार यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित टोल प्लाजा पर लागू होगी। तेनुआ टोल मैनेजर दुर्गेश शुक्ला ने बताया कि वार्षिक पास बनवाने के लिए वाहन में वैध फास्टैग होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- नेशनल हाईवे पर अब नहीं होंगे टोल प्लाजा,सरकार ने कर ली तैयारी; कहां होगा लागू? इसके साथ ही आ...