गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भटहट विकास खण्ड कार्यालय परिसर में खाद्य एवं रसद विभाग की तरफ से 7 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सवा तीन सौ से अधिक आवेदन आए जिसमें करीब 150 लाभार्थियों के आवेदन का निस्तारण किया गया। स्थानीय कस्बे में आयोजित विशेष शिविर में उपस्थित सोम बिहारी मिश्रा ने बताया कि सात दिनों में उनके खाद्यान्न से जुड़े आवेदन में लेकर ग्रामीण पहुंचे। ज्यादातर आवेदन में नाम जोड़ने के पहुंचे। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड में शादी होने की स्थिति में नाम जोड़ने व हटाने, नाम संशोधन, यूनिट बढ़ाने-घटाने तथा अन्य संबंधित समस्याओं से जुड़े करीब डेढ़ सौ आवेदनों का निस्तारण करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पात्र लोगों को सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ स...