Gorakhpur News: 15 दिसंबर को लगेगी पेंशन अदालत
गोरखपुर, अगस्त 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत आयोजित की जाएगी। पेंशन अदालत रेलवे अधिकारी क्लब में सुबह 10:30 बजे से लगेगी। पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर अपने पेंशन संबंधी परिवाद का प्रतिवेदन सभी आवश्यक संलग्नकों के साथ तीन प्रतियों में उस कार्यालय में जमा कर सकते हैं, जहां से उन्हें समापक भुगतान प्राप्त हुआ था। आवेदन 31 अक्टूबर तक जमा करना अनिवार्य है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों और प्रतिवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर वेबसाइट से आवेदन का प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Kashipur News: पेंशनर्स ने उठाई अंतरिम राहत राशि और पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.