गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने 13 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर नियमानुसार उसके परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष के निर्देश पर उपनिरीक्षक आनंद उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें बालक निजामपुर और डोमिनगढ़ क्षेत्र में दिखाई दिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि बालक की ननिहाल जगतबेला में है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो बालक सकुशल मिला। इसके बाद उसे थाने लाकर परिजनों की मौजूदगी में काउंसलिंग की गई और सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...