गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखनाथ मंदिर एवं भोजपुरी एसोशिएसन ऑफ इंडिया 'भाई' के संयुक्त तत्वावधान में 'दीपोत्सव' एवं 'एक दिया शहीदों के नाम' कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ ने भीम सरोवर पर दीप जलाकर दीपोत्सव और मुक्ताकाशी मंच पर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संयोजन लोक गायक डॉ राकेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान 'एक दिया शहीदों के नाम' में 11000 दीपक जलाकर देश के अमर शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं शुभारम्भ संदीप पांडेय के निर्देशन में श्री राम वंदना से हुआ। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: आस्था और सामाजिक एकता का दिखा संगम अमिता श्रीवास्तव द्वारा प्रस्त...