गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची से दुराचार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। तहरीर के अनुसार, महराजगंज जिले की महिला चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा चौकी क्षेत्र में किराये के कमरे में रहती है। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है। महिला का आरोप है कि उसके पास ही किराये पर रहने वाला युवक अतुल चौधरी ने उनकी 11 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर नकहा रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। घर लौटने के बाद बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद महिला ने चिलुआताल थाने म...