गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 1.95 करोड़ रुपये जलकर और गृहकर का समय से भुगतान करने के बावजूद बीआरडी मेडिकल कॉलेज की मुख्य नालों की सफाई करीब एक माह से बंद है। सफाई के दौरान निकाला गया मलबा और मिट्टी भी नालों के किनारे छोड़ दी गई है, जो बारिश में बहकर दोबारा नालों में पहुंच रही है। इससे जलनिकासी बाधित होने के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर में जलभराव हो रहा है।

सफाई की मांग प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने नगर आयुक्त अजय जैन का को पत्र भेजकर अधूरी सफाई तत्काल पूरी कराने और नालों से निकला मलबा हटवाने की मांग की है। प्रधानाचार्य ने पत्र में बताया कि मेडिकल कॉलेज की मुख्य नालों की सफाई का काम नगर निगम की ओर से दो-तीन दिन कराया गया था, लेकिन करीब एक माह से काम बंद है। ना...