गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। मारवाड़ बिजनेस स्कूल में 'स्वच्छता में सहभाग : स्वच्छ भारत, विकसित भारत' विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त भारत, व्यक्तिगत स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। ग्रुप प्रतियोगिता में बीसीए तृतीय सेमेस्टर के अनमोल जायसवाल, उज्ज्वल वर्मा और ऋतिक वर्मा प्रथम रहे। एकल प्रतियोगिता में एमकॉम तृतीय सेमेस्टर की साक्षी पटेल प्रथम रहीं। प्रतियोगिता में 86 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. तरन्नुम निशा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना विकसित करना था। प्रबंधक संतोष कुमार पोद्दार और प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार त्रि...