गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: सचित्र बीएन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ 'डिकोड द बोर्ड' सत्रगोरखपुर, निज संवाददाता। अगली सदी सही सवाल पूछने वालों की होगी। तकनीक के विस्तार के साथ सूचनाओं तक पहुंच आसान हुई है, ऐसे में भविष्य में सफलता का आधार केवल जानकारी रखना नहीं, बल्कि उसका विश्लेषण करना, सही सवाल खड़े करना और समाधान तलाशना होगा। शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में हो रहे बदलाव भी विद्यार्थियों से इसी तरह की समझ की अपेक्षा कर रहे हैं।ये बातें करियर काउंसलर एवं सेंटर फॉर करियर डेस्टिनेशन (सीसीडी) के निदेशक पूर्णेंदु शुक्ल ने बीएन पब्लिक स्कूल में आयोजित 'डिकोड द बोर्ड' सत्र में कहीं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित सत्र में बदलते परीक्षा स्वरूप, तैयारी की योजना, उत्तर लेखन और समय प्रबंधन पर चर्चा की गई।उन्होंने...