गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पटना चौराहे पर स्थित अपने घर से एक नौवीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। होमवर्क न करने पर मां की डांट से नाराज होकर घर से निकले 15 वर्षीय छात्र का काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। इस मामले में मां की तहरीर पर बड़हलगंज पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कस्बे के‌ पटना चौराहा के पास निकट रामरती हास्पिटल निवासी बबीता देवी पत्नी रजित यादव का 15 वर्षीय पुत्र कक्षा नौ में पढ़ता है। 12 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे मां ने होमवर्क न करने पर उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर छात्र घर से निकल गया। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।इसके बाद मां ने बड़हलगंज थाने में लिखित तहरीर द...