गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जंगल कौड़िया क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव का एक युवक शराब के नशे में हाथ में हॉकी स्टिक लेकर विद्यालय परिसर में घुस आया। उसने बच्चों और विद्यालय स्टाफ के साथ अभद्रता करते हुए जमकर हंगामा किया। घटना से विद्यालय में पढ़ रहे नौनिहाल सहम गए और कुछ देर के लिए शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो गईं।

घटना का विवरण जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को विद्यालय में नियमित रूप से पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान गांव निवासी शैलेंद्र पुत्र रामवृक्ष अचानक हॉकी स्टिक लेकर स्कूल पहुंच गया और बच्चों के साथ गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर प्रधानाध्यापक रामबदन मौर्य ने उसे समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उनके साथ भी अभद्रता करने लगा। प्रत्यक्...