गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज। अवरारूप गांव में सोमवार सुबह हैंडपंप पर पानी भरने गई वंदना पत्नी रविंद्र से मारपीट का आरोप लगा है। तहरीर के अनुसार रीना, सन्नीदेवल समेत अन्य लोगों ने महिला से मारपीट की। शोर सुनकर बचाने पहुंची उसकी 80 वर्षीय सास लवना देवी के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि राजेंद्र ने पंच से हमला कर सास को घायल कर दिया। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने, जमीन पर ईंट-बालू रखकर कब्जे का प्रयास करने और हैंडपंप तोड़कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...